सहारनपुर: सहारनपुर महिला टीम ने धमाकेदार जीत के साथ गौतम बुद्ध नगर को 59 रन से हराकर चैंपियन वुमेन ट्रॉफी जीती
फाइनल मुकाबले में सहारनपुर महिला टीम का जलवा देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 25 ओवर में 186 रन ठोक दिए। भुवी ने 50, कल्पना ने 41 और निधि ने 35 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध नगर की टीम दबाव में दिखी। शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे। शिखा सहलोत ने 38 और शीतल ने 29 रन बनाकर संघर्ष किया।