गोंडा: गोंडा रोडवेज प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को निशुल्क परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए चलाई 12 अतिरिक्त बसें
Gonda, Gonda | Aug 22, 2024 यूपी सरकार के आदेश पर गोंडा रोडवेज प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए 12 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। ये बसें बहराइच,बाराबंकी,लखनऊ,लखीमपुर और बलरामपुर जैसे प्रमुख रूट्स पर चलाई जा रही हैं। परीक्षार्थियों को इन बसों में सफर के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्हें सिर्फ अपना आधार कार्ड व एडमिट कार्ड दिखाना होगा।