शाहजहांपुर: ददरौल में प्रभारी मंत्री ने वृक्षारोपण का शुभारंभ किया, 44 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड ददरौल के संविलयन विद्यालय में जनपद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने ‘हरिशंकरी’ का पौधा रोपकर वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सिर्फ पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी बेहद जरूरी है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में आज 8.64 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है, जबक