मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में परोख के पास बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया
कोतवाली थाना क्षेत्र के परोख के पास ओछा क्षेत्र निवासी विष्णु और नितिन मैनपुरी अपनी बाइक से किसी काम के लिए आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से हालात को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।