हनुमानगढ़: जिला कलेक्टर ने सेम निवारण कार्यों की समीक्षा की, रावतसर और बड़ोपल क्षेत्र का निरीक्षण किया, किसानों से लिया फीडबैक
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने रविवार को सेम निवारण से जुड़े कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए रावतसर और बड़ोपल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईजीएनपी आरडी 96 दाईं व बाईं पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता की समीक्षा की। साथ ही जीडीसी की आरडी 151 पर प्रस्तावित सायफन स्थल का भी अवलोकन किया।