धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेव गांव निवासी एक बाइक सवार युवक की बीते दिवस साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई थी।जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां महादेव गांव निवासी प्रदीप कुमार की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।