मांझी: मांझी में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल , छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Jun 18, 2026 मांझी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मांझी सी एच सी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों में चैनपुर निवासी 25 वर्षीय हरेंद्र कुमार, दरौली निवासी 40 वर्षीय रजनीश राय एवं नवलपुर बिन टोलिया निवासी 28 वर्षीय सनी कुमार शामिल हैं।