मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली के चेतगंज में इलेक्ट्रिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
बताते चलेगी कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के चेतगंज में टाटा बिल्डिंग के बगल में सैयद अब्दी रिजवी की इलेक्ट्रिक की दुकान में सोमवार की सुबह 10:00 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक व आसपास के लोगों के सहयोग से दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल गया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।