लोहरदगा: कस्तूरबा स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में सीडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों को समाज में सशक्त बनाना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। इस अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, डिजिटल साक्षरता डिजिटल युग में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल साक्षरता का महत्व समझाया गया।