लोहरदगा: जिमा बरवाटोली में मवेशी के हमले से महिला गंभीर, सदर अस्पताल में इलाज जारी
कूडू थाना क्षेत्र के जिमा बरवाटोली में एक मवेशी ने महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार कुडू थाना क्षेत्र के जिमा बरवाटोलक निवासी स्व. सावना उरांव की पत्नी सुमित्र उरांव बकरी लेकर जा रही थी ।