लोहरदगा: लोहरदगा की मीनाक्षी ने JPSC में चौथा स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया, उपायुक्त ने किया सम्मानित
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने गुरुवार अपराह्न 3 बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली मीनाक्षी को सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने मीनाक्षी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।