बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तीनमुहानी पर बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार पिकअप के अचानक ब्रेक से गिरी मां, दुधमुंहा बच्चा सुरक्षित
बलिया: बेल्थरारोड के तीनमुहानी पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अचानक ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार पिकअप के सड़क पर अचानक रुकने से पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार 25 वर्षीय हेना अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरते समय हेना अंसारी ने अपने पांच माह के दुधमुंहे बच्चे को सीने से चिपकाए रखा, जिससे मासूम बाल-बाल बच गया।