पंडरिया: चिल्फी घाट में ट्रक-कार की टक्कर, रायपुर-जबलपुर NH-30 पर 5 घंटे तक लगा लंबा जाम, राहगीर रहे परेशान
कवर्धा जिले के चिल्फी घाट में रविवार को ट्रक और कार के बीच टक्कर हो जाने से रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद घाट मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे से यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण घाट में करीब 5 घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही,