कैमोर थाना क्षेत्र के ननवारा कला बड़ी खदान के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू कौल ने प्रेम प्रसंग के विवाद में आलोक गुप्ता की पत्थर से वार कर हत्या की थी। सूचना मिलते ही कैमोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।”