करीब 2 महीने पहले थाना क्षेत्र की पीड़िता को तीन आरोपी दीपक जाटव, उसका जीजा प्रदीप जाटव और चंद्रेश पंथी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। उन्होंने पीड़िता को बेहोश कर उसे गंजबासौदा व भोपाल में करीब सात दिन तक रखा। बाद में किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता विदिशा वापस आई थी। अपने पति के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।