प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी के बावजूद शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैक्टर- ट्राली से सफर कर रहे लोग,जिम्मेदार बेखबर
बीते दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सफर करने के दौरान सड़क दुर्घटनाएं होने की खबरें सामने आई थी जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ट्रैक्टर ट्राली को सिर्फ कृषि कार्य के लिए ही इस्तेमाल किया जाए जबकि प्रयागराज शहर के कई स्थानों पर लोगों द्वारा जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर ही सफर किया जा रहा है।