प्रयागराज: धूमनगंज में उमेश पाल के घर पर बम चलने की अफवाह फैलने से मचा हड़कंप,पुलिस ने किया मामले का खण्डन
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से थाना धूमनगंज क्षेत्र में उमेश पाल के घर के पीछे बम चलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया मौके पर पुलिस तथा आलाधिकारी पहुंचे जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि घर के पीछे कूड़े के देर में ज्वलनशील पदार्थ की वजह से आग लगी है तथा धुआं निकल रहा है हालांकि पुलिस द्वारा आसपास के लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।