प्रयागराज: कटरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत फकीरगंज के रहने वाले शख्स को अज्ञात लोगों द्वारा मारी गई गोली
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा चौकी अंतर्गत फकीरगंज के मजहर अली पुत्र नजर अली को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के गले पर मारी गई, लेकिन गले को छूती हुई गोली निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।