मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूसुंडा गांव से पुलिस ने 11.49 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार त्रिवेदी ने सोमवार की शाम करीब 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की।