दंतेवाड़ा: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विभा अवस्थी का दन्तेवाड़ा में हुआ आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर आज प्रथम आगमन हुआ जिसमे क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी का दन्तेवाड़ा में आत्मीय स्वागत किया गया ।