राजगढ़: राजगढ़ के नानंदपुर गांव में बारात में मची भगदड़, कुएं में गिरने से एक युवक की मौत
राजगढ़ जिला अस्पताल की चौकी प्रभारी करण सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले के नानंदपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान तीन युवक पास ही में बने कुएं में गिर गए। जिन्हें ग्रामीणों के द्वारा बाहर निकल गया और अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान कान्हा गुर्जर की मौत हो गई।