अररिया: नगर थाना पुलिस ने जयप्रकाश नगर से महिला सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 27, 2025 नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 07 स्थित कॉलेज स्टेडियम जानेवाला रास्ता एक बार पुनः सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय निवासी एक महिला ने अपने पहचान की एक कॉलेज छात्रा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। इसके बाद कॉलेज छात्रा को बहला फुसलाकर वहीं मौजूद एक पुरुष के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के लिए पूरा दबाव बनाने लगी।