अररिया: खनन विभाग ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जब्त, नगर थाने को सौंपा
Araria, Araria | Apr 27, 2025 खनन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया और उन्हें नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी अनुसार खनन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहे हैं।