अलीगढ़ थाना हरदुआगंज- प्रातः 08.00 बजे ग्राम हकीमगढ़ी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया ।शव की शिनाख्त एवं घटना के सफल अनावरण हेतु अथक प्रयास किये गये । मृतक की शिनाख्त अब्दुल्ला निवासी ऊपरकोट कोतवाली के रूप में हुई । प्रकरण में जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक की जान पहचान भुजपुरा थाना कोतवाली नगर के रहने वाले शब्बीर से थी । दोनों के मध्य पैसे के लेन- देन होता रहता था । कल शब्बीर ने मृतक को अपने घर बुलाया था, बकाया पैसा न देने की नियत से दोनों के बीच झगड़ा हुआ, झगड़े में शब्बीर द्वारा मृतक अब्दुल्ला के सिर में लोहे की रॉड से प्रहार किया जिससे मौके पर ही अब्दुल्ला की मृत्यु हो गई । शब्बीर द्वारा अपने साले शाहरुख की सहायता से शव को छुपाने की नियत से थाना हरदुआगंज क्षेत्रांतर्गत नहर की झाड़ियों में फेंक दिया था । अभियुक्त शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया गया है । अन्य अभियुक्त शाहरुख की गिरफ्तारी हेतु टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है । अन्य साक्ष्य संकलित किये जा रहे है ।वादी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अतरौली श्री अनिवेश द्वारा दी गई बाइट ।* 👇
Koil, Aligarh | Aug 2, 2026