करपी: किंजर थाना का गेट फरियादियों के लिए खुला रहेगा 24 घंटे: नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष राज कौशल
Karpi, Arwal | Mar 2, 2024 नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष राज कौशल ने पत्रकारों को बताया कि मेरा भरपूर प्रयास होगा कि,जो भी फरियादी थाना परिसर में पहुंचे उनके आंसुओं को हम पोछ सकें।साथ ही उन्होंने कहा कि किंजर थाना के गेट फरियादीयों के लिए 24घंटा खुला रहेगा। खास कर बुजुर्गों, महिलाओं,दिव्यांगों एवं असहायों के उत्पीड़न के मामले में किंजर थाना पुलिस विषेश तौर पर ध्यान देगा।