करपी: पुरैनीया पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकान पर बनाए गए आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड
Karpi, Arwal | Mar 2, 2024 आज शिविर लगाकर पुरैनीया पंचायत के जनवितरण के दुकान पर शिविर लगाकर राशनकार्ड धारकों को प्रधानमंत्री योजना के तहत , आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ बनाया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनील कुमार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में घर घर लोगों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ बनाने के लिए प्रेरित करने के बाद भी मात्र 148 लोग ही लाभ उठा सकें।