करपी: मिर्जापुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को सेवानिवृत्ति के उपरांत ग्रामीणों ने दी विदाई
Karpi, Arwal | Feb 29, 2024 आज गुरूवार को मिर्जापुर के ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय के शिक्षक राम अयोध्या शर्मा के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने शिक्षक को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर ग्रामीण विधायक जी ने कहा कि राम अयोध्या वावू विद्यालय के स्थापना से ही विद्यालय में सेवा दी है।