हनुमान नगर थाना क्षेत्र के राजकीय उपजिला चिकित्सालय देवली परिसर स्थित सहकारी उपभोक्ता भंडार (फार्मा स्टोर) में आरजीएचएस योजना के तहत फर्जी सील और कार्ड के जरिए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीएमओ डॉ. राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट पर हनुमान नगर थाने में स्टोर प्रबंधक व फार्मासिस्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला आज सोमवार शाम करीब पांच बजे दर्ज किया गया है।