मिर्ज़ापुर: थाना चील पुलिस टीम ने थाना कछवा पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बताते चले कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में थाना चील पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे थाना कछवा पर पंजीकृत वांछित अभियुक्त रितिक मौर्य पुत्र सुभाष मौर्य विशाल सरोज पुत्र ननकू सरोज अजय मोर्य पुत्र सुजीत मौर्य सभी निवासी सौली बधवा थाना कछवा जनपद मिर्जापुर के हैं तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।