नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, फरार 27 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Sep 23, 2025 मंगलवार दोपहर 3:33 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में 27 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। पोक्सो एक्ट में 03, हत्या के प्रयास में 02, अनुसूचित जाति/जनजाति में 01, मद्य निषेध में 02 एवं अन्य मामलों में 19 कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।