पनागर: गोराबाजार थाना क्षेत्र में महिला चोर गैंग सक्रिय, निर्माणाधीन मकान में लाखों की मशीनरी पर हाथ साफ, वीडियो आया सामने
गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी क्षेत्र में इन दिनों एक ऐसा शातिर 'महिला चोर गिरोह' सक्रिय है, जिसने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा के तमाम दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। इस 'लेडी गैंग' के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब गली-मोहल्लों में छोटा-मोटा कबाड़ नहीं, बल्कि सीधे लाखों रुपये की कीमती मशीनरी पर हाथ साफ कर रही हैं। ताजा मामला क्षेत्र के रसूखदार कुशल अग्रवाल के