ग्राम रोहिलाकछार में एक हिंसक वन्यप्राणी ने एक गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाबूलाल यादव अपने मवेशियों को जंगल से वापस गांव ला रहे थे, तभी आंगनवाड़ी के पास अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के हो-हल्ला करने पर वन्यप्राणी जंगल की ओर भाग गया। जंगली जानवर पुनः गांव की बस्ती में आहार की तलाश में घुस आया जिसे ग्रामीणों ने भगाया ।