भिंड नगर: ट्रांसफॉर्म का तार टूटा कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित
भिंड शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रांसफार्मर का तार टूटने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बजरिया और चोर गली क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण कई इलाकों में सुबह के समय पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही, जिससे लोगों के दैनिक कार्य अटक गए।