मोहनलालगंज: हरदोइया बाजार में सड़क किनारे खुलेआम मीट बिक्री का आरोप, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र स्थित हरदोइया बाजार में सड़क किनारे खुलेआम मीट बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि नगराम-गंगागंज मार्ग पर सरकारी भूमि गाटा संख्या 847, अनैय्या खरगापुर पर बिना अनुमति और लाइसेंस के मीट की दुकानें संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में मीट बिकने से आसपास दुर्गंध और गंदगी फैल रही है