रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के मानिक चौक स्थित श्री दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना से पूर्व सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवतियां शामिल हुई है।