चितरंगी: गढ़वा पुलिस ने ग्राम मिसिरगवां से एक आरोपी के घर से 396 पाव देसी-विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के तहत गढ़वा थाना प्रभारी को सफलता हाथ लगी है जहां गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम मिसिरगवां के एक आरोपी के घर में दबिश देते हुए शराब कारोबारी के कब्जे से भारी मात्रा में करीब 396 पाव देसी-विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी युवक के विरुद्ध की कार्यवाही।