बहराइच: बहराइच जिले में ठंड से बचाव के लिए गो आश्रय स्थलों में किए जाएंगे व्यापक बंदोबस्त: डीएम
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के दौरान डीएम अक्षय त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण एवं भरण पोषण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए शरद ऋतु से गोवंशों को ठड से बचाव के लिये उन्हें पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार दिया जाए।