बहराइच: पचपकड़ी इलाके से अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गैंग के तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 बाइक बरामद
बहराइच जनपद में रुपईडीहा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 2 नेपाली और 1 बुलंदशहर निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई 16 बाइक बरामद हुई हैं, जिन्हें जंगली इलाकों में छिपाकर रखा गया था।