बहराइच: थाना दरगाह शरीफ के अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सोमवार को थाना दरगाह शरीफ का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की और जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मलखाना, हवालात, अभिलेख तथा सीसीटीएनएस से संबंधित रजिस्टरों की गहनता से जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।