बहराइच: लोधनपुरवा ककरहा में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा इलाके के लोधनपुरवा ककरहा गांव में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल महिला सुशीला अपने खेत में काम कर रही थी, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर दौड़कर महिला की जान बचाई। महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी हैं।