मंगलवार को नर्मदापुरम में सांसद ने भाजपा जिला कार्यालय में क्षेत्र से आए नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं, सुझाव और जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।