खिलचीपुर: खिलचीपुर पुलिस द्वारासेफ क्लिकअभियान के तहत सोशल मीडिया व साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
खिलचीपुर पुलिस के नेतृत्व में सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके चलते शुक्रवार की शाम 4:00 के लगभग थाना परिसर, झालावाड़ नाका सोमवारिया में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत एवं पुलिस स्टाफ द्वारा व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।