भीषमपुर ग्राम पंचायत में आज रविवार दोपहर 03 बजे को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सम्मान समारोह में मेरिट में आए 10 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले शिवम को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। अन्य सफल छात्रों को बैग, पंखा व स्टेशनरी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।