खरसिया: खरसिया क्षेत्र अंतर्गत छाल के जंगलों में गूंजी किलकारी, दो माह में तीसरी बार हाथी शावक का जन्म
खरसिया क्षेत्र अंतर्गत वन मंडल के छाल रेंज के बंगरसूता बीट में एक और मादा हाथी ने शावक को जन्म दिया। बीते दो माह में यह तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। फसलों को नुकसान के बावजूद लोग इसे नवरात्रि पर्व पर शुभ संकेत मान रहे हैं। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रख रहा है और प्रभावित किसानों की क्षति का आंकलन किया