आगरा: शाहगंज में हरिओम वाटिका के सामने नगर निगम के ट्रक से हादसा, एक्टिवा सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में अलबतिया रोड स्थित हरिओम वाटिका के सामने नगर निगम के ट्रक से भीषण हादसा हो गया। एक्टिवा सवार युवक ट्रक के नीचे आकर टायरों में फंस गया, जिससे उसके सिर और पैर कुचल गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।