रफीगंज: चरकावा निचली डीह में नवरात्रि महोत्सव की भव्य महा आरती, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने की शिरकत
रफीगंज शहर के चरकावा निचली डीह में शिशु संघ के द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भव्य महाआरती ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दीपों की जगमगाहट, शंख-घंटियों की गूंज और भक्ति में डूबी हुई श्रद्धालु भीड़ ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं की भ