फैज़ाबाद: थाना महराजगंज में तैनात दरोगा पर एक युवक ने केस निपटाने के एवज में ₹80 हजार मांगने का लगाया आरोप
महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा पर केस निपटाने के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित विश्वजीत निषाद का आरोप है कि जून माह में गांव में लड़ाई हो गई थी, जिसमें एक नाबालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर रहे दरोगा विकास कुमार 80 हजार रुपए की मांग किया।