नईगढी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बहुती जलप्रपात में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धा परंपरा और उत्साह से सराबोर नजर आया। सूर्य के उत्तरायण होते ही बहुती जलप्रपात देवतालाब अष्टभुजा धाम सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बहुती गांव स्थित ऐतिहासिक बहुती जलप्रपात मेला इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र रहा।