धनौरा: गजरौला के गांव शाहपुर में पकड़ा गया चोर, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
गजरौला के गांव शाहपुर में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 1:40 के आसपास में चार अज्ञात चोरों को गांव में घूमते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तीन चोर मौके से फरार हो गए, ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसके बाद शनिवार सुबह 8:00 बजे के आसपास में चोर को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा।