धनौरा: रहरा के गांव गुरेठा के पास सामान से लदी डीसीएम पेड़ से टकराई, चालक घायल हुआ
शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे के आसपास में हरिद्वार जा रहे डीसीएम चालक की डीसीएम रहरा थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें डीसीएम चालक शकील अहमद निवासी नेहटोर बुरी तरह घायल हो गया। शकील अहमद ने बताया है कि वह फरीदाबाद से हरिद्वार लेकर हरिद्वार जा रहा था।